वास्तु शास्त्र के किन बातों का रखें ध्यान कि आये खुशहाली

वास्तु शास्त्र : हमारे जीवन पर वास्तु का बहुत प्रभाव पड़ता है। वास्तु पर घर में सुख, शांति और खुशहाली निर्भर करती है। संसार में दो प्रकार की ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा सकारात्मक और नकारात्मक हो सकती है। सकारात्मक ऊर्जा घर में खुशहाली लाती है। वास्तु शास्त्र अनुसार घर की छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना हमारे लिए बहुत जरूरी है। प्रत्येक वस्तु को कहाँ और कैसे संग्रहीत किया जाता है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। .तो जानिए वास्तु शास्त्र के किन बातों का ध्यान रखे कि घर में खुशहाली आये।

किचन में बल्ब लगाएं-
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रोज सुबह और शाम को बल्ब जलाएं. खासतौर पर किचन में बल्ब को आग के कोने में रखना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति आती है।
घोड़े की नाल लगाएं-
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घोड़े की नाल लगाना लाभकारी होता है। घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
पहाड़ की तस्वीर लगाएं-
वास्तु के अनुसार घर में पर्व की तस्वीर हमेशा बैठने की जगह की पिछली दीवार पर लगानी चाहिए। इससे हमें ताकत मिलती है और आत्मविश्वास की कमी दूर होती है।
सोने की दिशा पर ध्यान दें-
वास्तु के अनुसार घर में शयनकक्ष इस तरह बनाएं कि सोने की दिशा दक्षिण हो. जिससे हमारा स्वभाव उत्तम हो जाता है।
शौचालय की दिशा पर विशेष ध्यान दें-
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शौचालय को पूर्व दिशा में रखें ताकि शौचालय में आपका मुंह उत्तर या दक्षिण दिशा की ओर रहे. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आपको सफलता मिलती है।