करवा चौथ पर क्लासी लुक के लिए कैरी करें ये ज्वेलरी डिजाइन

ज्वेलरी वियर करना हर महिला को पसंद होता है। इसलिए वो हमेशा अपनी पसंद के हिसाब से ज्वेलरी खरीदती हैं और उन्हें वियर करती हैं। ऐसे में आप अगर करवा चौथ पर क्लासी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए यहां दिखाए गए क्लासी ज्वेलरी के डिजाइन को वियर कर सकती हैं। ये यूनिक दिखने के साथ-साथ काफी क्लासी लगती हैं। इस तरीके की ज्वेलरी को आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ करवा चौथ पर वियर कर सकती हैं।

डायमंड कट नेकलेस
क्लासी लुक क्रिएट करने के लिए आप मौनी रॉय के ज्वेलरी डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इस फोटो में उन्होंने डायमंड कट नेकलेस वियर किया हुआ है। ये एक चोकर सेट है। इसे अनमोल ज्वेलर द्वारा डिजाइन किया गया है। आप चाहे तो आर्टिफिशल ज्वेलरी डिजाइन में इस नेकलेस को खरीदकर इस करवा चौथ वियर कर सकती हैं। ये काफी सुंदर लगता है और आपको मार्केट में खरीदने पर 1000 से 2000 में मिल जाएगा।
कुंदन वर्क ज्वेलरी सेट
कुंदन वर्क ज्वेलरी भी आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे भी आप वियर कर सकती हैं। इस फोटो में दिखाया डिजाइन काफी क्लासी है और वियर करने के बाद खूबसूरत (Jewellery Designs) लगेगा। इसमें आपको पर्ल बीड्स मिलेंगे। साथ में कुंदन वर्क। इसमें आपको नीचे पैंडेट पर काम मिलेगा और इयररिंग्स इसी तरह के मिलेंगे। इसमें जो चेन लगाई गई है उसमें दो कलर के मोती का इस्तेमाल किया गया है। आप इन्हें अपने आउटफिट के कलर डिजाइन के हिसाब से खरीदकर वियर कर सकती हैं। इस तरीके के ज्वेलरी सेट मार्केट से आपको 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएंगे।
स्टोन वर्क ज्वेलरी सेट
अगर आपको स्टोन वर्क ज्वेलरी वियर करनी है तो इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है ये सेट। ये सेट चोकल की तरह है। इसे आप साड़ी और सूट (ज्वेलरी सेट) के साथ अच्छे से वियर कर सकती हैं। इसमें आपको स्टोन के अलग-अलग डिजाइन और कलर मिल जाएंगे। इन्हें अपने आउटफिट के साथ मैच करें वियर करें। मार्केट में इस तरीके के नेकलेस सेट आपको 250 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे। ये बिल्कुल डायमंड लुक देंगे।