लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा ने किया प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों से पहले व नवरात्रों के पहले दिन प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का विस्तार किया गया है। इसके तहत 28 प्रदेश कार्यसमिति के विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों, 77 कार्यसमिति सदस्यों व 35 आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इससे संबंधित घोषणा रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने की है। भाजपा के 28 वरिष्ठ आमंत्रित सदस्यों में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, महेश्वर सिंह, सुरेश चंदेल, किशन कपूर, अनिल शर्मा, महेन्द्र सिंह ठाकुर, डाॅ. रामलाल मारकंडा, वीरेन्द्र कश्यप, राकेश पठानिया, रमेश धवाला, रविन्द्र सिंह रवि, सुरेश भारद्वाज, राजेन्द्र गर्ग, सरवीण चौधरी, विजय मनकोटिया, राकेश कालिया, पवन नैय्यर, अर्जुन सिंह, विजया ज्योति सेन, युवराज बौद्ध, रूपा शर्मा, गणेश दत्त, राकेश शर्मा, शैलेन्द्र चौहान, खुशी राम बालनाटाह, जिया लाल, विनोद चंदेल व ओंकार नैहरिया होंगे।

35 आमंत्रित सदस्यों में बलवंत सिंह ठाकुर, घनश्याम सिंह संबयाल, राहुल सोलंकी, मीना ठाकुर, अरुण कुमार शर्मा, विक्रम सिंह राणा, राममूॢत शर्मा, जगजीत सिंह मनकोटिया, डाॅ. रामपाल सैणी, हरदयाल सिंह चंदेल, नरेश खापड़ा, प्रताप सिंह तोमर, बलवीर ठाकुर, बलदेव सिंह भंडारी, रौनकी राम शर्मा, मंगत राम शर्मा, विजय पाल सोहारू, नवीन शर्मा, बलवीर बग्गा, ओपी गांधी, गुलजारी लाल, पिताम्बर ठाकुर, तनु भारती, विवेक डोभाल, नरेश चौहान, धर्मपाल ठाकुर, राज सिंह ठाकुर, गोपाल सकलानी, आदित्य विक्रम सेन, केशव चौहान, संजीव चौहान, पृथ्वी विक्रम सेन, मधु शर्मा, राजेन्द्र सिंह नेगी और प्रदीप शर्मा शामिल हैं।

इसी प्रकार 77 कार्यसमिति सदस्यों में डाॅ. जनक राज, डीएस ठाकुर, रणवीर सिंह निक्का, सुरेन्द्र शौरी, लोकेन्द्र कुमार, दीपराज कपूर, पूर्ण चंद ठाकुर, प्रकाश राणा, इंद्र सिंह गांधी, दलीप ठाकुर, जेआर कटवाल, रीना कश्यप, विक्रम जरियाल, रीता धीमान, मुलखराज प्रेमी, रविन्द्र धीमान, अरुण मेहरा, डाॅ. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, राजेश ठाकुर, लखविन्द्र राणा, परमजीत सिंह पम्मी, विजय अग्निहोत्री, विशाल नैहरिया, नरेन्द्र ठाकुर, बलदेव शर्मा, गोबिंद राम शर्मा, पुरुषोत्तम गुलेरिया, धनेश्वरी ठाकुर, कुसुम सदरेट, शिशु धर्मा, वीरेन्द्र चौधरी, जय सिंह, शशि दत्त, अमित ठाकुर, जवाहर शर्मा, नितेन कुमार, हुकम सिंह बैंस, घनश्याम शर्मा, जसवीर सिंह नागपाल, चंद्रभूषण नाग, भीम सेन, रणवीर सिंह, मनोहर लाल शर्मा, आशुतोष वैद्य, विजय परमार, संजीव हारा, संजय गुलेरिया, राकेश चौधरी, नरोत्तम ठाकुर, कैप्टन रणजीत सिंह, नारायण सिंह, अजय श्याम, रवि मेहता, कौल नेगी, सूरत सिंह नेगी, प्रो. राम कुमार, डाॅ. राजेश कश्यप, शशिबाला, दर्शन सैणी, ओम प्रकाश सैणी, सरदार गुरमीत सिंह, मीरा आनन्द, परमजीत मनकोटिया, मालविका पठानिया, संतोष सैणी, शोभा डढवाल, धन्नो देवी, प्रियंता शर्मा, अर्चना ठाकुर, वीना ठाकुर, नीलम सरैक, नीना शर्मा, कमलेश शर्मा, मोनिका पठानिया, शीला और विनय शर्मा होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने अल्पसंख्यक मोर्चा तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति भी की है। इसके तहत अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष शिमला से बिलाल अहमद और किसान मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष रोहड़ू से संजीव देष्टा को नियुक्तकिया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक