बदायूं : 15 साल के लड़के ने 13 वर्षीय लड़की से की दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

बदायूं : बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 13 साल की लड़की शनिवार शाम खेत में लकड़ियां लेने गई थी। इसी दौरान उसके पीछे-पीछे 15 साल का लड़का भी पहुंच गया। वह लड़की को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया।

आरोप है कि किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने खेत में पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर लड़की के परिवार वाले पहुंच गए। उन्होंने मौके पर हंगामा कर दिया, जिससे वहां तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बाद में परिवार वाले किशोरी को थाने ले गए। उन्होंने आरोपी किशोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी भी नाबालिग है। उसके परिजनों को थाने में बुलाया गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक