नगर निगम ने अवैध रेहड़ी-पटरी वालों को हटाया

मंडी: नगर निगम मंडी त्योहारी सीजन में लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मंगलवार को निगम ने अवैध रेहड़ीधारकों पर कार्रवाई करते हुए तीन रेहडिय़ों को हटाया गया है और उन्हें जब्त कर निगम कार्यालय में जमा करवाया गया है। ये रेहडिय़ां पिछले कुछ समय से महामृत्युंजय चौक पर लगाई गईं थी। वहीं आसपास हो रहे अतिक्रमण को भी हटाया है तथा दूसरी बार ऐसा ना करने की चेतावनी दी है। सर्वविदित है कि आजकल त्योहारी सीजन चला है। मंडी शहर में सोमवार को बहुत से दुकानदार और रेहड़ी धारक बिना किसी परमिशन और लाइसेंस के चौहाटा बाज़ार, भूतनाथ गली, महामंृत्युजय चौक व अन्य स्थानों पर अपनी दुकान व अवैध रेहडिय़ां लगाकर बैठ जाते हैं। दीपावली व अन्य त्योहारों की खरीददारी के चलते शहर में लोगों का आना जाना लगा रहता है।

एक तो पहले से ही ये संडक़ें और गलियाँ तगं हैं और इन लोगों के बिना किसी परमिशन के कही भी रेहडिय़ां लगाने से परेशानियां पेश आ रही थी। इसी पर कार्रवाई करते हुए निगम ने औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही इन रेहड़ी धारकों की रेहडिय़ाँ हटाई गईं। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि निगम उचित समय पर नियमानुसार कार्रवाई क र रहा है। अवैध कब्जे व रेहड़ीधारकों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में इस प्रकार का अतिक्रमण अधिक होता है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीज़न में निगम शहर में नज़र बनाए हुए है और यदि ये दुकानदार नहीं मानते हैं तो इन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।