भाजपा केवल विकास कार्य में रुकावटें खड़ी करने का कर रही काम: प्रतिभा सिंह

शिमला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि आपदा के बाद प्रदेश में जनजीवन सामान्य होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार के राहत कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्णयों व कार्यों की सराहना की है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में आरोप लगाया कि भाजपा विकास के कार्यों में रुकावट पैदा करने का काम कर रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार अपनी गारंटी को पूरा करने में लगी हुई है। हालांकि आपदा ने प्रदेश को बुरी तरह से प्रभावित किया है। प्रदेश सरकार को उम्मीद थी कि केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में हिमाचल की मदद करेगा। ऐसे में जब प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं तो आशा और भी बढ़ जाती है लेकिन अभी तक केंद्र ने कोई मदद नहीं की है। इसे देखते हुए मुख्यमंंत्री सुक्खू ने 4500 करोड़ का आर्थिक पैकेज जारी किया, जिसके चलते गारंटी को देने में थोड़ी देरी हो रही है लेकिन सरकार अपनी सभी वायदों को निभाएगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज से जनता संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा से हुए नुक्सान की भरपाई के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने का मामला कई बार केंद्र सरकार के समक्ष उठाया। प्रदेश के सांसदों को भी पत्र लिखे कि दिल्ली चलकर हिमाचल को विशेष आर्थिक पैकेज देने का मामला केंद्र से उठाएं लेकिन भाजपा सांसदों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा तक घोषित करवाने के लिए प्रदेश के भाजपा नेता आगे नहीं आए। फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चल रहीं चर्चाओं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहतीं। उन्होंने कहा कि यदि कंगना रणौत खुद को सक्षम समझती हैं तो चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह भाजपा से टिकट मांग रही हैं या कांग्रेस का। ऐसे में हाईकमान जो निर्णय लेगा, वह मान्य होगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस चारों सीटों पर शानदार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस जन कल्याण के कार्यों पर वोट मांगती है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है और आगामी लोकसभा चुनावों के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक