सपने में शादी देखने का क्या है मतलब

सपने में शादी : सपनों की दुनिया बहुत ही अलग है सपने में आप सब कुछ देख सकते हैं. जो असल जीवन में सम्भव नहीं है वो सपने में सम्भव है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक मतलब होता है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। तो जानिये अगर शादी से जुडी चीजे सपने में देखते है तो इसका क्या अर्थ है।

सपने में खुद की शादी देखना : कई बार व्यक्ति सपने में खुद की शादी होते देखते हैं। स्वप्नशास्त्र के मुताबिक खुद की शादी का सपना देखना शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप सपने में खुद की शादी होते देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि भविष्य में आपके साथ कोई घटना घट सकती हैं।
सपने में शादी का जोड़ा देखना : अगर आपने सपने में किसी महिला को शादी के जोड़े में देखा है तो यह सपना शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपके जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं।
सपने में दोबारा शादी होना : सपने में किसी की दोबारा शादी होते देखने का मतलब है कि आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
सपने में बारात देखना : अगर आप सपने में किसी व्यक्ति की बारात होते देखते हैं, तो यह सपना काफी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके मान-सम्मान में बढोत्तरी होगी और आने वाले समय में आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। इस सपने का अर्थ है कि भविष्य में आपको किसी तरह का लाभ हो सकता है।