एडीसीपी ममता रानी ने ग्रामीण महिलाओं को दी साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी

वाराणसी। ग्रामीण इलाकों में भी अब डिजिटल इंडिया की झलक दिखाई देने लगी है। लोगों के हाथ में मोबाइल और मकानों में कंप्यूटर और वाईफाई दिखाई देने लगा है, पर इनसे साइबर अपराध भी ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े हैं। ऐसे में उन्हें कैसे सुदृण किया जाए और कैसे साइबर अपराध से बचाया जाए, इसके लिए लगातार एडीसीपी ममता रानी अभियान चला रहीं हैं।

इसी क्रम में शहर की मशहूर डॉक्टर स्वर्णलता सिंह की पहल पर पिलखिनी गांव में सशक्त नारी सुरक्षित नारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पहुंची एडीसीपी ममता रानी ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को महिला अपराध के बारे में जागरूक किया और उन्हें हेल्प लाइन नंबर के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान मौजूद एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी ने बताया कि आज डॉक्टर स्वर्णलाता सिंह द्वारा कुपोषित बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसमें बच्चों और उनके स्वास्थ्य के दृष्टिगत ये कार्यक्रम था। इसमे उपस्थित बच्चियों और महिलाओं को महिला सुरक्षा के तहत मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक भी किया गया। इस दौरान उन्हें साइबर क्राइम और शासन की तरफ से महिलाओं के लिए जारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।