8 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

गुमला : गुमला पुलिस ने 8 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम बुधु उर्फ बुधवा होरो है। उसकी गिरफ्तारी के बाद जो 8 साल पुराना राज खुला उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गए। 8 साल पहले बुधु ने अपने मां-बाप की हत्या डायन-बिसाही का आरोप लगाकर किया था। हत्या करने के बाद उसने मटन पार्टी की इसके बाद माता-पिता के शव को जलाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस लगातार उसकी तलाशी में जुटी है। अंतत: 8 साल बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ ही लिया।

ग्रामीणों के साथ मिलकर मां-बाप की ली जान
गुमला पुलिस ने बताया कि मामला साल 2015 का है। इसी साल बुधु ने अपने सौतेले भाई से जमीनी दुश्मनी होने और पिता नारायण होरो और मां जॉनी होरो पर डायन-बिसाही के शक होने के कारण उनकी हत्या कर दी थी। उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर घर में घुसकर अपने माता-पिता की लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उनपर तब लाठी से वार किया जबतक उनकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद उसने मटन पार्टी किया। मटन पार्टी के बाद शव को जलाया और फरार हो गया।
गुमला स्थित घर से पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने आगे बताया कि वह पिछले 6 साल से हिमाचल में रह रहा था। इसके बाद वह रांची आया। रांची के लापुंग में करीब डेढ़ साल से वह अपने मित्र के साथ सबसे छिप कर रह रहा था। दो सप्ताह पहले गुमला स्थित घर पहुंचा था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गुमला एसपी के निर्देश पर लंबित कांड के वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बुधु को गिरफ्तार किया गया।