राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारती मडंपम पहुंची, कुछ देर में होगा डिनर शुरू

देखें VIDEO…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डिनर के लिए भारती मडंपम पहुंच चुकी हैं। बता दें, राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा विदेशी मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया है। जिसमें दुनिया के सभी नेताओं के साथ डिनर किया जाएगा।
जी-20 में शामिल नेताओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से डिनर का आयोजन किया जा रहा है. ये डिनर भारत मंडपम में है. इसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भी शामिल होने वाले हैं. इस डिनर में मेहमानों को खास तौर पर मिलेट्स भी परोसे जाएंगे. भारत, G20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है. आज यानी शनिवार को समिट के पहले दिन दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के दिग्गज नेता एक साथ बैठे और वैश्विक मसलों पर मंथन किया. दिल्ली में भारत मंडपम में कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यह समिट दो दिन चलेगा. एजेंडे में जलवायु परिवर्तन, ऋण, खाद्य सुरक्षा, स्थिरता और जियोपॉलिटिकल तनाव पर चर्चा शामिल है. वहीं, भारत ने इस वर्ष के शिखर सम्मेलन की थीम ‘One Earth, One Family, One Future’ रखी है. सभी की निगाहें नेताओं की संयुक्त घोषणा पर हैं.
