दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा

पन्ना की विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) न्यायालय द्वारा दुष्कर्म के अरोपित को 20 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सहा.जि.लोक अभि.अधि. ऋषिकांत द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि अभियोक्त्री की माता ने 6 अगस्त 2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि नत्थू लोधी ने अपनी बच्ची के साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया।

पुलिस पूछताछ में अभियोक्त्री ने बताया कि 2 अगस्त 2022 को सुबह 9 बजे वह अपनी साइकिल से गेंहू पिसवाने के लिए चक्की गयी थी तो उसने गेहूं पिसाने के लिए वहीं रख दिया तथा इसके बाद वह वापस अपने घर आने लगी तो चक्की के बाहर नत्थू लोधी मिला। जिसने जबरजस्ती पकड़कर पुराने खंडहर वाले घर ले गया और जबरजस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद थाना धरमपुर में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। न्यायालय महेन्द्र मंगोदिया विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) पन्ना के न्यायालय में प्रकरण का विचारण हुआ।

अभिलेख पर आई साक्ष्य और अभियोजन के तर्को एवं न्यायिक दृष्टांतो से सहमत होते हुए न्यायालय महेन्द्र मंगोदिया विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) पन्ना के न्यायालय द्वारा आरोपी- नत्थू लोध को क्रमशः धारा- 506 भाग दो, 342 भादसं. एवं 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के आरोप में क्रमशः 01 वर्ष, 06 माह एवं 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500 रूपए, 500 रूपए एवं 1000 रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक