थाईलैंड जाने के लिए नहीं पड़ेगी अब वीजा की जरूरत

थाईलैंड : क्या आप भी ट्रैवल करना पसंद करते है या थाईलैंड घूमना आपके विशलिस्ट में है तो आपके के लिए एक ख़ुशी की खबर है। दरअसल थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने कहा है कि अब भारत और ताइवान से आने वाले पर्यटकों को वीजा लेने की जरूरत नहीं है. यह मौका अगले महीने से मई 2024 तक के लिए है।

थाईलैंड के लिए भारत चौथा सबसे बड़ा पर्यटन बाज़ार है। पहले तीन की बात करें तो इसमें मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। इसलिए, थाई सरकार के अधिकारी ने कहा कि छुट्टियों पर अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए, थाईलैंड ने फिलहाल वीजा प्रक्रिया की अनुमति दे दी है। जिसमें ताइवान के साथ-साथ भारत के नागरिकों के लिए भी थाईलैंड की यात्रा वीजा मुक्त होगी। थाईलैंड इस वर्ष 28 मिलियन पर्यटकों को लक्षित कर रहा है।
वर्तमान में, भारत के पर्यटक 2-दिवसीय थाईलैंड वीज़ा के लिए 2000 baht (लगभग $57) का भुगतान करते हैं। थाईलैंड की नई सरकार का लक्ष्य अगले साल विदेशी पर्यटकों की संख्या को 3.3 ट्रिलियन baht तक बढ़ाना है। बैंक ऑफ थाईलैंड के आंकड़ों के अनुसार, पर्यटन थाईलैंड के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 12 प्रतिशत और नौकरियों में लगभग पांचवां योगदान देता है।
थाई सरकार का कहना है कि भारत और ताइवान से आने वाले लोग बिना वीजा के 30 दिनों के लिए थाईलैंड जा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ 10 नवंबर से 10 मई तक मिलेगा.