कई हाउसबोट जलकर खाक, डल झील का वीडियो देखें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर की डल झील में कल रात भीषण आग लगने से कई हाउसबोट जलकर खाक हुईं। फिलहाल आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार तड़के की है।

डल झील में भीषण आग लगने के बाद मौके पर कई टीमें पहुंची। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि घाट नंबर 9 के पास एक हाउसबोट में आग लग गई और आग पर काबू पाने से पहले उसने इसके आसपास के कई अन्य हाउसबोट को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, इस घटना में करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आग के कारण कम से कम आधा दर्जन हाउसबोट खाक हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
आग इतनी भीषण थी कि इसके लपटें दूर से ही देखी जा सकती हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान सभी टूरिस्टों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
#WATCH | Several houseboats were gutted in a fire in Srinagar’s Dal Lake last night pic.twitter.com/uDtuOQO9yw
— ANI (@ANI) November 11, 2023