जब महिला के शव को श्मशान घाट ले जाते समय रास्ते में रोका गया, फिर…

छपरा: बिहार के छपरा जिले के थाना क्षेत्र के सराय साहो में ससुराल वालों ने दहेज के लिए बहू की फांसी लगा कर हत्या कर दी। मृतका 28 वर्षीया रूबी देवी बिहार पुलिस के सिपाही हेमन्त कुमार की पत्नी थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित करवाई करते हुए शव को शमशान घाट ले जाने के दौरान रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा। इस मामले में मृतका की मां ने थाने में ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

दर्ज एफआईआर में उसने कहा है कि उसकी पुत्री की शादी गत वर्ष 22 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद उसके पति की बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी हो गई। इसके बाद ससुराल वाले चार पहिया वाहन व नकद रुपए की डिमांड करने लगे।नहीं मिलने पर उसकी फांसी लगा हत्या कर दी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक जब 22 नवंबर 2022 में हेमंत की शादी हुई थी। तब वो बेरोजगार था, शादी के बाद उसकी बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल की नौकरी मिल गई। जिसके बाद से फिर दहेज की मांग उठने लगी। कार और कैश के लिए रूबी देवी को पति हेमंत परेशान करने लगा। और पैसों की लगातार डिमांड करता था। पति हेमंत की पटना में तैनाती है।

रूबी की मौत के बाद ससुराल वाले शव के अंतिम संस्कार की जल्दबाजी में दिखे। लेकिन रूबी के परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक