एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे ऋतिक-सबा

मुंबई : एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सबा आजाद एक बार फिर साथ दिखे। दोनों शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। उन्हें पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया। उनकी बैक-टू-बैक कई तस्वीरें क्लिक कर ली गईं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था।

उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ऋतिक के साथ सबा की स्माइल ने ध्यान खींचा। सबा काफी खुश नजर आईं। बता दें कि पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे शादी करेंगे। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दी है। नेटिजंस अक्सर उन्हें ट्रोल करते हैं।
लोग एज गैप को लेकर उन्हें निशाना बनाते हैं। उल्लेखनीय है कि ऋतिक ने गुजरे जमाने के हीरो संजय खान के बेटे सुजैन के साथ शादी की थी और उनके दो बेटे हैं। दोनों का तलाक हो चुका है। जहां ऋतिक और सबा के अफेयर के चर्चे हैं, वहीं सुजैन एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक