मीरगंज में कैडर कैंप का हुआ आयोजन, बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

बरेली: बसपा की ओर से इन दिनों गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। अलग-अलग सेक्टरों में कैडर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को मीरगंज विधानसभा में सेक्टर 29 प्रथम में कैडर कैंप का आयोजन हुआ। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कैंप का निरीक्षण किया। उन्हें अचानक देखकर सभी हैरान रह गए। कैडर कैंप की जिम्मेदारी खुद प्रदेश अध्यक्ष ने संभाली।

कैंप में मुख्य जोन इंचार्ज सूरज सिंह एवं यशपाल सिंह, मंडल इंचार्ज जगदीश प्रसाद, राजबाबू पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सर्वेश कुमार सागर, ओमकार, सेक्टर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सागर बूथ कमेटी के साथ मौजूद रहे। जिला सचिव पंकज कुरील, राम सिंह जाटव, भूपेंद्र शर्मा, हरनाम सिंह, अनार सिंह, कुंवर भानु प्रताप, कैलाश शर्मा, तैफीक प्रधान, ओमपाल आदि ने प्रधान, बीडीसी समेत कई लोग को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिला अध्यक्ष डा. जयपाल सिंह भी पहुंच गए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंडल कमीशन लागू करने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा योगदान दिया था। इस दौरान छत्रपाल सिंह राठौर समेत कई लोगों ने भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थामा। वहीं, तौफीक प्रधान ने मीरगंज हाईवे पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक