अब तक का सबसे सफल कार्यकाल, कांग्रेस की दोबारा जीत तय

राजनांदगांव। कांग्रेस सरकार के पंचवर्षीय कार्यकाल को छत्‍तीसगढ़ का सबसे सफल कार्यकाल बताते हुए युवक कांग्रेस जिला महासचिव आफताब अहमद ने कांग्रेस की दोबारा जीत तय बताया है। उन्‍होंने कहा कि – मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव और सभी मंत्रियों की टीम ने जनहितैषी सरकार का दायित्‍व बखूबी निभाया है। राज्‍य में हर वर्ग के लोगों को योजनाओं से जोड़ा गया और उनकी जीवनशैली को समृद्ध करने का सफल प्रयास किया गया। इससे प्रभावित जनता दोबारा कांग्रेस को चुनने की तैयारी में है और हर ओर कांग्रेस है तो भरोसा है का नारा बुलंद हो रहा है।
आफताब ने कहा कि – राष्‍ट्रीय नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो विज़न की झलक कांग्रेस की छत्‍तीसगढ़ सरकार के कामकाज में साफ दिखती है। छत्‍तीसगढ़ की परंपरा और संस्‍कृति के उत्‍थान के साथ ही नागरिकों के विकास का सरकार ने पूरा ख्‍याल रखा है। स्‍थानीय उत्‍पादों को प्रोत्‍साहित किया गया है। धान खरीदी में समर्थन मूल्‍य और भूमिहीन किसान मजदूरों को भी न्‍याय योजना का लाभ मिलने से कृषि क्षेत्र समृद्ध हुआ है। बेरोजगारों को भत्‍ता, मितानिनों, आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को उनकी मांग के अनुरुप मानदेय भत्‍ते या प्रोत्‍साहन राशि में बढ़ोतरी सहित कई ऐसे फैसले इस सरकार में आए हैं जिनसे हर वर्ग का जुड़ाव कांग्रेस से मजबूत हुआ है।
उन्‍होंने कहा कि – इस चुनाव में चुनौती भाजपा के सामने है कि वे अपनी सीटें किस तरह बचा सकती है। कांग्रेस का पूर्ण बहुमत से सरकार बनाना तय है। आम चुनाव में सबसे ज्‍यादा सीटें हासिल करने का कांग्रेस का रिकॉर्ड दोबारा बन सकता है। फिर एक बार, कांग्रेस सरकार का नारा पूरे प्रदेश में बुलंद हो रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक