ऐसे करे सुबह की शुरुआत मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। जिस घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन किया जाता है उस घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती। वास्तु के अनुसार मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) उसी घर में वास करती है जिस घर में उनके पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के उपाय किया जाते हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि आपके घर में भी मां लक्ष्मी का वास रहे तो अपने दिन की शुरुआत इस कामों से करें। क्योंकि यदि सुबह की शुरुआत सही तरीके से की जाती है तो पूरा दिन अच्छा रहता है और मन प्रसन्न रहता है। आइये जानते हैं कि वो कौन से काम हैं जिनसे दिन की शुरुआत करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
1 उठते ही सबसे पहले झाड़ू लगाएं
वास्तु के अनुसार सुबह उठे ही सबसे पहले बासी झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मान्यता है की जिस घर में सबसे पहले उठे ही झाड़ू लगाई जाती है उस घर में हमेशा धन-धान्य की वर्षा होती है। इसलिए आप भी चाहते हैं कि, आपके घर में मां लक्ष्मी का वास रहे और धन वर्षा होती रहे तो सबसे पहले उठते ही बासी झाड़ू लगाएं।
2 सूर्य दर्शन करें
सूर्य दर्शन को वास्तु में बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सुबह नहाकर तांबे के लौटे से सूर्य भगवान् को जल चढ़ाने से भाग्य उदय होता है। साथ ही सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो उस घर में वास करती है। सूर्य भगवान को भाग्य का देवता माना जाता है।
3 नमक का पोछा लगाएं
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि रोजाना घर में नमक का पोछा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। अगर आप भी अपने घर से वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो अपने घर में नमक का पोछा लगाएं।
4 तुलसी की पूजा करें
हिंदूधर्म में तुलसी का बड़ा महत्व होता है। हर घर में तुलसी का होना अनिवार्य माना जाता है। वास्तु में बताया गया है की यदि सुबह नहाकर मां तुलसी की पूजा की जाये और उन्हें जल चढ़ाया जाये तो इससे लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं। मान्यता है की तुलसी में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास हॉट है। इसलिए अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो रोजाना तुलसी की पूजा करें।
