गुर्दे की पथरी से कैसे पा सकते हैं निजात

गुर्दे की पथरी : गुर्दे की पथरी बहुत ही कष्टदायक बीमारी है| यह बीमारी आजकल गलत खान पान और कम पानी पीने के चलते अधिकतर लोगों में देखने को मिल रही है| शरीर में पथरी अलग – अलग आकार की होती है| इस बीमारी में रोगी को असहनीय दर्द होता है| अगर इसका इलाज सही समय पर करा लिया जाए तो इससे बचा जा सकता है| इससे राहत दिलाने में घेरलू नुस्खे भी फायदेमंद साबित होते हैं:-

1. अनार का जूस पीएं – किडनी स्टोन को दूर करने में अनार का जूस बहुत फायदेमंद है| इसमें एस्ट्रिजेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं| प्रतिदिन 1 गिलास अनार का जूस पीने से गुर्दे की पथरी से छुटकारा पाया जा सकता है|

2 ऑलिव ऑइल व नींबू का रस है फायदेमंद – नीबू के रस में ऑलिव ऑइल मिलाकर पीने से गॉल ब्लैडर व गुर्दे की पथरी को दूर किया जा सकता है| सिट्रिक एसिड से भरपूर लेमन जूस कैल्शियम युक्त पथरी को तोड़ने में फायदेमंद होता है| जैतून के तेल में नींबू का रस मिलाकर रोज़ाना पीएं| इससे गुर्दे से राहत मिलेगी|

3 आंवला खाएं – गुर्दे की पथरी को दूर करने में आंवला बहुत फायदेमंद है| मूली को आंवले के चूर्ण के साथ खाएं| इससे किडनी स्टोन हो जाएगा| सोडियम क्लोराइड आंवले में कम होता है जो किडनी स्टोन के लिए लाभदायक है| रोज़ाना आंवले का सेवन करें| लाभ मिलेगा|

4 तुलसी है लाभदायक – तुलसी किडनी स्टोन से निजात दिलाने में बहुत फायदेमंद है| रोज़ाना तुलसी के पत्तों को खाने से शरीर को बहुत लाभ पहुंचता है| इसमें अधिक विटामिन्स पाए जाते हैं जो किडनी स्टोन को दूर करने में लाभदायक है|

5. सौंफ खाएं – गुर्दे की पथरी से राहत दिलाने में सौंफ बहुत फायदेमंद है| रात्रि में सौंफ, धनिया, मिश्री डाल कर पानी में रख दें| इसके बाद इसका सेवन करें| किडनी स्टोन से छुटकारा मिलेगा|


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक