जयमाल के बाद दुल्हन का शव फंदे से लटका मिला, जानिए पूरा मामला ?

कुशीनगर। जिले में जयमाल के बाद दुल्हन का शव फंदे से लटका मिला है। वह दूल्हे को जयमाला डालने के बाद घर से गायब हो गई थी। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह गांव के बाहर लहंगे में ही उसका शव पेड़ पर करीब 15 फीट की ऊंचाई पर लटकता हुआ मिला। लहंगे की चुनरी से फंदा बना हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना चैरा खास थाना क्षेत्र के बिन टोला गांव की है। गांव के रहने वाले उदयनाथ की बेटी नीतू (19) की रविवार को शादी थी। शाम को बारात पहुंची।

वहां शुरुआती रस्मों के बाद रात करीब 12 बजे जयमाल का कार्यक्रम हुआ। दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहनाई। दूल्हे के साथ खाना खाया। इसके बाद, दुल्हन अपने कमरे में चली गई। क्योंकि, फेरे व अन्य रस्म थोड़ी देर बाद शुरू होनी थी। कुछ देर बाद जब दूसरी रस्म शुरू हुई तो दुल्हन को बुलाया गया। घर की महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से खुला नहीं। इसके बाद, दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि अंदर दुल्हन नहीं थी। कमरे में एक झप्पर की टटिया हटी हुई थी। परिजन समझ गए कि दुल्हन वहां से भाग गई। दुल्हन के गायब होते ही शादी में हंगामा मच गया। परिजन ने आस-पास तलाश किया, लेकिन दुल्हन का कुछ पता ही नहीं चला। उधर, बारात दरवाजे खड़ी थी। दूल्हा भी था। ऐसे में दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी करवाई गई। जयमाल के बाद की बाकी रस्म उसी मंडप पर दुल्हन की छोटी बहन के साथ करा दी गई।

सुबह गांव के लोग जब खेतों की तरफ गए तो वहां दुल्हन का शव पेड़ से लटका मिला। वह करीब 15 फीट की ऊंचाई पर था। लहंगे की चुनरी से फंदा बना हुआ था। ये देखकर तुरंत लड़की के परिवार वालों को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पूरे गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। दूल्हा और बाराती भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। चैरा खास थाने की पुलिस ने शव को सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक