Entertainment

जॉन अब्राहम ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

मुंबई ;  एक्टर जॉन अब्राहम को बॉलीवुड में दो दशक हो गए हैं। जॉन कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी इमेज मुख्य रूप से एक एक्शन हीरो की है। अब जॉन के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन ने मुंबई के पॉश इलाके में एक आलीशान बंगला खरीदा है। जॉन ने खार के लिंकिंग रोड इलाके में घर खरीदा है, जिसकी कीमत 71-75 करोड़ के बीच बताई जा रही है। इस बंगले का नाम 372 निर्मल भवन है, जो ग्राउंड प्लस दो मंजिला है।

जॉन ने 27 दिसंबर को 75 करोड़ रुपए की डील पर साइन किए थे और स्टैंप ड्यूटी के तौर पर उन्होंने 4.25 करोड़ रुपए चुकाए थे। ये प्रॉपर्टी 7722 वर्ग फीट में फैली हुई है। ये बंगला समंदर किनारे है और इस इलाके में बड़े बॉलीवुड स्टार्स व बिजनेस टाइकून रहते हैं। मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और दिग्गज एक्टर आमिर खान का घर भी इसी एरिया में है। जॉन लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं।

बांद्रा में भी उनका समंदर के किनारे एक बंगला है, जो 4 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। जॉन के पास करोड़ों की गाड़ियां और मुंबई के खार एरिया में करोड़ों का ऑफिस भी है। विदेशों में भी उनकी प्रॉपर्टी है। जॉन स्पोर्ट्स में भी इनवेस्ट करते हैं। इसी साल आई शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ में वे विलेन के रूप में नजर आए थे। 51 साल के जॉन की बॉलीवुड में पहली फिल्म साल 2003 में आई ‘जिस्म’ थी।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक