अजीबोगरीब जीव पत्थर के नीचे दबा नजर आ रहा, देखते ही हुआ गायब, देखें VIDEO…

दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें पहली नजर में देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी चर्चा में है और लोगों को चौंका रहा है। हैरान कर देने वाले इस वीडियो में एक अजीबोगरीब जीव पत्थर के नीचे दबा नजर आ रहा है, जिसे कुछ लोग निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो देख यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शख्स को वो पत्थर दोबारा रख देना चाहि।’ दूसरे यूजर ने दावा किया है कि, ‘वो एक भालू है। मजदूरों ने निर्माणाधीन क्षेत्र के बगल में बनी एक गुफा को खोद दिया, जिसके अंदर वो भालू सो रहा था, उन्होंने उसे नींद से जगा दिया। इस हैरान कर देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक अजीबोगरीब जीव पत्थरों के नीचे दबा हुआ है, जिसे कुछ लोग निकालने की कोशिश कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात तो ये है कि, वीडियो में जीव की चमकती आंखें भी नजर आ रही हैं। पत्थरों के नीचे दबे होने के बावजूद वो खुद को छिपाने की कोशिश में लगा है। वीडियो के आखिर में आप देखेंगे कि जीव वहां से किसी तरह भाग निकलता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक