बदमाश ने घर में घुसकर काटा महिला आरक्षक का गला, मचा हड़कंप

जयपुर | जयपुर में एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है | शास्त्री नगर इलाके में जहा दो हज़ार से ज्यादा पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ रहते है, इस क्षेत्र में अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर एक महिला आरक्षक को जान से मारने की कोशिश की जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया |

गला काटने के बाद बदमाश उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। वह चीखने लगी तो पास वाले कमरे में सो रहा उसका पति वहां आया और बाद में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में अब हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। शास्त्री नगर थाना पुलिस केस की जांच कर रही है।
जहां पर रहते हैं हजारों पुलिसकर्मी-वहीं हुआ ये खौफनाक हादसा
दरअसल राजस्थान में शास्त्री नगर थाना इलाके में राजस्थान पुलिस अकादमी है जहां पर हजारों पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ रहते हैं। प्रदेश में जहां भी ज्यादा पुलिस फोर्स की जरूरत होती है तो ऐसे में यहीं से उनको फोर्स भेजी जाती हैं। वर्तमान में करीब दो हजार से भी ज्यादा पुलिसकर्मी वहां अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। इन्हीं में से एक है कृष्णा देवी जो अपने पति अशोक और बच्चे के साथ क्वाटर में रह रही है।
इस घटना से राजस्थान के पुलिस अफसर तक हैरान
मंगलवार देर रात करीब एक बजे के बाद जब कृष्णा अपने घर में सो रही थी तो खिड़की के रास्ते एक बदमाश अंदर घुस आया और उसने कृष्णा का मुंह दबाकर उसका गला काट दिया। उसके बाद दरवाजा खेलकर आरोपी फरार हो गया। कृष्णा को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद कल देर रात उसने पर्चा बयान से केस दर्ज कराया हैं। इस घटना से अफसर तक हैरान है। कृष्णा की ड्यूटी निर्भया टीम में है। निर्भया टीम शहर में लडकियों से छेडछाड़ करने वाले मनचलों को दबोचती है और सबक सिखाती है।