साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें सूतक काल का समय

सनातन धर्म में ग्रहण काल को महत्वपूर्ण घटना माना गया है ऐसे में साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण आज यानी 14 अक्टूबर दिन शनिवार को लगने जा रहा है जो कि वलयाकार ग्रहण होगा। इसी दिन पितृपक्ष का आखिरी दिन सर्व पितृ अमावस्या भी मनाया जा रहा है।

ऐसे में अधिकतर लोग यह जानने के लिए उत्सुक है कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब से कब तक रहेगा और इसका प्रभाव कैसा होगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा साल के आखिरी सूर्य ग्रहण से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
जानें सूर्य ग्रहण का सही समय—
आपको बता दें कि सर्व पितृ अमावस्या यानी आज लगने वाला सूर्य ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। यह 14 अक्टूबर की रात 8 बजकर 34 मिनट से लग रहा है जो कि रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। लेकिन सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई न पड़ने के कारण इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।
ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है इस समय को शुभ नहीं माना जाता है यही कारण है कि सूतक काल में पूजा पाठ नहीं किया जाता है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। इसके अलावा सूतक काल और ग्रहण के समय तक गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में ना तो देवी देवताओं की प्रतिमा छूनी चाहिए और ना ही सूर्य को देखना चाहिए ऐसा करना अशुभ माना जाता है।