कोटा इटावा में रामलीला का आयोजन ,चौथे दिन राम विवाह का मंचन

राजस्थान : इटावा में आदर्श रामलीला मंडल की ओर से श्री रामलीला रंगमंच पर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला में सोमवार रात को राम बारात धूमधाम से निकाली। राम बारात बैंड बाजे के साथ राम मंदिर से प्रारंभ हुई जो गेता रोड, सब्जी मंडी, मेन मार्केट ,चंद्रा मार्केट, सरोवर नगर, अंबेडकर सर्किल होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।

इस दौरान राम बारात का लोगों ने कई जगह पर आरती कर फूल मालाओं से स्वागत किया। वही राम बरातियों के लिए रास्ते में कई जगह पर नाश्ते पानी की व्यवस्था की गई। बारात में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे। राम बारात के रामलीला रंगमंच पहुंचने पर इटावा नगरवासियों ने पुष्प वर्षा व आरती उतार कर बारात की अगवानी की। जिसके बाद में धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। इससे पहले कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद समेत विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान राम और सीता के पुष्प वाटिका में मिलने और धनुष यज्ञ की लीला का दर्शकों ने भावपूर्ण मंचन देखकर भाव विभोर हो गए।
खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |