पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हालचाल जानने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का 25 अक्टूबर की देर रात को काशीपुर में एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें हरीश रावत को चोट लगी थी। हरीश रावत देहरादून के हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में एडमिट हुए। जहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
नई दिल्ली से लौटते समय हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @harishrawatcmuk जी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान चिकित्सकों से उनके उपचार सम्बंधित जानकारी प्राप्त की।
माँ पूर्णागिरि से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। pic.twitter.com/BPNFuyHkkn
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 27, 2023