दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह कोहरा छाया दिखा। वीडियो राजघाट से है। वही मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले एक दिन बाद यानी 27 नवंबर को प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल सकता है।

इस अवधि में कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। उधर न्यूनतम तापमान धीरे धीरे गिरता ही जा रहा है। इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8℃ के आसपास पहुंच गया है। शुक्रवार को बरेली में सबसे कम 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 10℃ के नीचे ही दर्ज किया गया है।
शनिवार को प्रदेश में मौसम को लेकर कोई ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 25 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।