पाकिस्तानी सेलेब्स जिन्होंने की तीन बार शादी

हम अक्सर सुनते हैं कि शादियां स्वर्ग में तय होती हैं, लेकिन कभी-कभी किसी रिश्ते में हमेशा के लिए बने रहना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ लोग अपने रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वे प्यार या शादी को दूसरा मौका नहीं देते। ग्लैमर इंडस्ट्री में यह बहुत आम है, जहां कुछ सेलेब्स ने एक से ज्यादा शादियां की हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे पाकिस्तानी सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि तीन या उससे ज्यादा बार शादियां की हैं।

1. शमून अब्बासी

पाकिस्तानी अभिनेता-निर्देशक और स्क्रीन राइटर शमून अब्बासी विलेन की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने एक, दो या तीन नहीं, बल्कि चार शादियां की हैं। शमून ने पहली बार 1997 में अभिनेत्री जवेरिया अब्बासी से शादी की थी, जिनसे उन्होंने 2009 में तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने 2009 में अभिनेत्री हुमैमा मलिक को ‘कुबूल है’ कहा। हालांकि, उनकी शादी भी ज्यादा नहीं टिकी और एक साल बाद 2010 में दोनों का तलाक हो गया।

तीसरी बार शमून को 2010 में जावेरिया रंधावा में प्यार मिला, लेकिन 2014 में वे भी अलग हो गए थे। इसके बाद, 2019 में शमून ने मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस शेरी शाह से चौथी शादी की। अभिनेता ने एक बार अपनी चार शादियों के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह सिर्फ एक गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि एक जीवनसाथी चाहते हैं।

2. फ़ैसल क़ुरैशी

मल्टी-टैलेंटेड एक्टर फ़ैसल क़ुरैशी ने भी तीन शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने 18 साल की उम्र में की थी। हालांकि, निकाह के 3 साल बाद वे अपनी पहली पत्नी से अलग हो गए थे। उनकी एक बेटी भी है। बाद में फैसल ने 24 साल की उम्र में दूसरा निकाह किया, जो कुछ महीनों तक ही चला था। तीसरी शादी उन्होंने 2010 में सना से की और फिलहाल, कपल अपनी बेटी और बेटे के साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रहा है।

3. नूर बुखारी

पाकिस्तानी अभिनेत्री नूर बुखारी ने भी चार बार शादी की है। पहली शादी उन्होंने 2004 में दुबई स्थित भारतीय बिजनेसमैन विक्रम से की थी। हालांकि, कुछ मतभेदों के कारण जल्द ही दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद नूर ने निर्देशक फारूक मेंगल संग निकाह किया, लेकिन महज चार महीने में उनका भी तलाक हो गया।

नूर की तीसरी शादी पाकिस्तानी राजनेता औन चौधरी से हुई और दोनों ने महज पांच महीने के भीतर अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इसके बाद, 2015 में नूर ने अभिनेता वली हामिद खान से शादी की। अपनी तीन असफल शादियों के बाद, नूर को शादी में बने रहने के लिए बहुत दबाव का सामना करना पड़ा था, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी चौथी शादी भी टूट गई थी।

4. अदनान सामी

अदनान सामी भारत और पाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर हैं, जिन्होंने 3 शादियां रचाई हैं। सिंगर की पहली शादी 1993 में अभिनेत्री ज़ेबा बख्तियार से हुई थी। उनका एक बेटा अज़ान सामी खान है। शादी के तीन साल बाद ज़ेबा और अदनान अलग हो गए थे। फिर 2001 में अदनान ने सबा गलादारी को ‘कुबूल है’ कहा, लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल पाया था और एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया था।

अदनान की तीसरी शादी एक सेवानिवृत्त राजनयिक की बेटी रोया खान से हुई थी। 2010 में अपनी शादी के बाद अदनान और रोया ने 2017 में एक बच्ची का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने प्यार से मदीना सामी खान रखा। फिलहाल, दोनों अपनी लाइफ के हर पल को एंजॉय कर रहे हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक