ऐश्वर्या को ‘प्लास्टिक’ बताने से इमरान के हो गए थे कई दुश्मन

मुंबई ; एक्टर इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू में फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर खुलकर बात की। साथ ही उस विवाद पर भी बात की जब उन्होंने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को ‘प्लास्टिक’ बोल दिया था। दरअसल इमरान हाशमी 10 साल पहले फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के चौथे सीजन में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। उस शो में उन्होंने ऐश्वर्या से लेकर डायरेक्टर महेश भट्ट और एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पर विवादित कमेंट किए थे।

44 वर्षीय इमरान ने जूम एंटरटेनमेंट से बात करते हुए कहा कि ऐश्वर्या पर कमेंट करने के बाद मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कई दुश्मन बना लिए थे। ये हैंडल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन मैं अभी भी नरम दिल नहीं हुआ हूं। अगर मैं दोबारा ‘कॉफी विद करण’ में गया तो सब बिगाड़ दूंगा। शायद इस बार रैपिड फायर राउंड में और भी खतरनाक हो जाऊं। मेरे मन में उन लोगों (ऐश्वर्या, महेश भट्ट और मल्लिका) के खिलाफ कुछ नहीं है।
मैं बस हैंपर जीतना चाहता था। करण ने रैपिड फायर राउंड में इमरान से पूछा था कि ‘प्लास्टिक’ शब्द सुनकर उनके दिमाग में किस एक्टर या एक्ट्रेस का नाम आता है, तो उन्होंने तुरंत ऐश्वर्या का नाम ले लिया था। बाद में इमरान ने सार्वजनिक तौर पर इसके लिए माफी मांगते हुए कहा था कि मैं ऐश्वर्या का बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन शो का फॉर्मेट ऐसा था। ऐसा नहीं हो सकता कि मैं चीजें न बोलूं और हैंपर जीत जाऊं। मैं ऐश्वर्या से प्यार करता हूं। मैं हमेशा से ही उनके काम का फैन रहा हूं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक