जेल में बंद कैदी की बीमारी के कारण हुई मौत

करनाल। जेल में बंद एक कैदी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। सोनीपत के बिलंदपुर गांव निवासी 61 वर्षीय प्रेम सिंह 2022 में सामूहिक दुष्कर्म, एससीएससी एक्ट की धाराओं के तहत 20 साल की सजा हुई थी। जिसके बाद वह जेल में बंद था। जिसे 22 अक्तूबर 2023 को करनाल जेल में भेज दिया गया था।

जेल में बंद प्रेम सिंह कई दिनों से बीमार चल रहा था। हालात ज्यादा गंभीर होने पर प्रेम को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जेल सुप्रिंडेंडेंट अमित ने बताया कि कैदी सोनीपत जेल से 22 अक्तूबर को करनाल लाया गया था। बीमारी के चलते उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।