अजमेर RAS (PRE)-2023 के मार्क्स जारी

अजमेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS प्री-2023 के मार्क्स सोमवार को जारी कर दिए। आयोग ने रिजल्ट परीक्षा के 19 दिन बाद ही 20 अक्टूबर को जारी कर दिया था। आयोग अजमेरकी ओर से मेन्स एग्जाम 27 व 28 जनवरी 2024 को होगा।
प्री में 19348 कैंडिडेट्स इसके लिए पात्र घोषित किए गए। 1920 कैंडिडेट्स ने पांचवां विकल्प नहीं भरा और ऐसे में अपात्र घोषित किए। दो कैंडिडेट्स को डिबार किया। चार कैंडिडेट्स के रोल नम्बर शिल्ड कवर रखे गए।

पहले यह भर्ती 905 पदों के लिए निकाली गई थी। इसमें राज्य सेवाओं के 424 और अधीनस्थ सेवाओं के 481 पद थे। 19 अक्टूबर को पदों की संख्या बढ़ाकर 972 कर दी गई। इसमें राज्य सेवा के 67 पद बढ़ाए गए।
आयोग ने आरएएस प्री-2023 परीक्षा 1 अक्टूबर को 46 जिला मुख्यालयों पर 2158 केंद्रों पर आयोजित की थी। इसमें 65.71 प्रतिशत उपस्थिति रही। इस परीक्षा में कुल 6 लाख 96 हजार 969 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। इसमें से 4 लाख 57 हजार 957 उपस्थित रहे।