छठ पूजा के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य, जानें मुहूर्त

कल यानी 20 नवंबर को छठ पूजा का आखिरी दिन है। चौथा दिन अर्थात सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन प्रातः काल उगते सूर्य को जल दिया जाता है। इसी के साथ छठ पर्व का समापन होता है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन साध्य अर्घ्य और चौथे दिन को उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। छठ का पर्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। छठ का व्रत माता की लंबी उम्र और उनके खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है। ऐसे में जानिए आखिरी दिन सूर्योदय कब होगा और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की विधि…

उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय
20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सूर्योदय 06 47 मिनट पर होगा। इस समय व्रत की विधि-विधान से पूजा के बाद सूर्य को अर्घ्य दे सकते हैं।

उषा अर्घ्य की विधि
इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देते समय अपना मुख पूर्व दिशा की ओर रखें।
अर्घ्य देने के लिए हमेशा जलपात्र का ही प्रयोग करें।
सूर्य देव को जल चढ़ाते देते समय जल के पात्र को हमेशा दोनों हाथों से पकड़ते हैं।
सूर्य को अर्घ्य देते समय पानी की धार पर पड़ रही किरण को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है।
अर्घ्य देते समय पात्र में अक्षत और लाल रंग का फूल अवश्य डालें।

उषा अर्घ्य का महत्व
चार दिव्य छठ पूजा का समापन उषा अर्घ्य होता है। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन व्रत रखने वाले लोग सूर्योदय से पहले नदी के घाट पर उद्दित होते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके बाद सूर्य देव और छठ माता से संत के सुखी जीवन और परिवार की सुख-शांति की कामना की जाती है।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक