
मुंबई ; सिंगर आकृति कक्कड़ के फैंस के लिए खुशखबरी है। आकृति ने आज गुरुवार (2 नवंबर) को अपने इंस्टा हैंडल से पति चिराग अरोड़ा के साथ जॉइंट पोस्ट में मां बनने की जानकारी शेयर की। आकृति ने अपनी पोस्ट में पति के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों सरप्राइज के पोज में दिख रहे हैं। इसके साथ ही आकृति बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने बेबी के शूज हाथ में लिए हुए हैं।

आकृति ने अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा,“1:11:2023 को हमारा परिवार 2 पैर और 1 खूबसूरत दिल का हो गया। हमारा प्यारा सा बच्चा यहां है! ब्रह्मांड ने हमें सबसे सुंदर चमत्कार का आशीर्वाद दिया है। हम अपने माता-पिता और अपनी बहनों को हमारा भरपूर समर्थन देने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। साथ ही उन दोस्तों का भी शुक्रिया, जो फैमिली की तरह रहे हैं।
View this post on Instagram
इसके अलावा हम अपनी देवदूत डॉ. वंदना बंसल, डॉ.अवस्थी और @suryahospital की टीम को भी बच्चे को इस दुनिया में आसानी से लाने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हमें और अब हमारे खूबसूरत बेबी बॉय को हमेशा प्यार करने, आशीर्वाद देने और जश्न मनाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। हैप्पी माता-पिता, आकृति और चिराग। जीवन बदलने वाले इन क्षणों को कैद करने के लिए धन्यवाद @rachitvoraphotography. हम आपसे प्यार करते हैं।”
बता दें कि आकृति की दो बहनें प्रकृति और सुकृति भी प्लेबैक सिंगर्स हैं। आकृति ने साल 2016 में एड फिल्म प्रोड्यूसर चिराग से शादी की है। आकृति फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के सॉन्ग ‘सैटरडे सैटरडे’ और ‘2 स्टेट्स’ के ‘इसकी उसकी’ के लिए काफी फेमस हैं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे