महिलाओं की तरह सजने वाला तस्कर पकड़ाया, पुलिस हैरान

बरेली: बरेली के शादी में रहस्यमय तरीके से महिलाओं की हत्याओं के खुलासे में उलझी पुलिस ने साइको किलर की तलाश के दौरान एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.650 ग्राम अफीम बरामद हुई है। वह महिलाओं की तरह चूड़ी, बिंदी लगाकर घूमता है और उसके बैग से महिलाओं के इस्तेमाल वाला तमाम सामान बरामद हुआ है।

शाही क्षेत्र में महिलाओं की ताबड़तोड़ हत्याओं को लेकर पुलिस साइको किलर की तलाश में भी जुटी है। इसी बीच पुलिस ने खरसैनी गांव निवासी दुलारो देवी की हत्या के घटनास्थल से कुछ दूरी पर झोपड़ी में रहने वाले इसी गांव के नन्हे को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने दो किलो 650 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस के मुताबिक नन्हें सनकी व्यक्ति है और नशे का आदी है। वह महिलाओं की तरह चूड़ी, बिंदी, हैयरबैंड, शीशा आदि से श्रंगार करके घूमता है। उसकी झोपड़ी से यह सारा सामान और साड़ियों की तीन कतरनें भी बरामद हुई हैं।

नन्हें की झोपड़ी से पुलिस को दो लेमिनेटेड कागज भी बरामद हुए हैं। इसमें एक में तंबाकू को मौत और कैंसर का कारण लिखा है। दूसरे में खतरा लिखे कागज को लेमिनेट किया गया है। पुलिस उसकी सारी गतिविधियों के बारे में जानकारी कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शाही इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

साइको नन्हें से उसके घरवाले भी डरते हैं। उसने अपने हाथ पर गोदना गुदवा रखा है, जिसमें अपने नाम के साथ भाभी का नाम लिखवाकर उसे बेवफा लिखा है। काफी दिन पहले ही घरवाले उसे निकाल चुके हैं। अब वह जंगल में झोपड़ी बनाकर रहता है। पुलिस ने उसे झोपड़ी से ही गिरफ्तार किया है और वहां मिले उसके बैग से ही अफीम के अलावा शृंगार का यह सामान बरामद किया गया।

बृहस्पतिवार की रात्रि 1.45 बजे पर खरसेनी के नन्हेलाल को पुलिस ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से दो किलो छह सौ पैंसठ ग्राम अफीम बरामद हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम थाना शाही निरीक्षक सतीश कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह,सरफराज अहमद आदि। ग्रामीणों ने बताया नानेलाल सिरफिरा टाइप का व्यक्ति है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक