आर्थिक राशिफल, 21 नवंबर 2023

मंगलवार 21 नवंबर को हर्षण योग और रवि योग का शुभ संयोग बना है। इस शुभ योग में तुला और मीन राशि के लोगों को धन और सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे और सभी कार्यों में आपको मनचाहा फल मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक मंगलवार का आर्थिक राशिफल।

मेष आर्थिक राशिफल: आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। आपका दिन शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा सामान्य रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद विवाद हो सकते हैं और कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकते हैं। सांयकाल के समय योजनाओं की पूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है।
वृष आर्थिक राशिफल: व्यापारियों से अनबन हो सकती है
वृष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारियों से अनबन हो सकती है। आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और सफलता मिलेगी। आज आप अपने प्रयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें, समाज में सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन आर्थिक राशिफल: रुके कार्य पूर्ण होंगे
मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा। परिजनों से विवाद हो सकते हैं और आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट आ सकती है। दोपहर के बाद किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। सत्कर्म पुण्यार्जन से आपको लाभ होगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
कर्क आर्थिक राशिफल: धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी
कर्क राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज का दिन भाग्योदयकारक है। जीवनसाथी के साथ व्यापार में साझेदारी हो सकती है। अच्छे कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपकी धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।
सिंह आर्थिक राशिफल: रुपये-पैसे के मामले में लाभ होगा
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आज आपकी छवि में सुधार होगा और रुपये-पैसे के मामले में लाभ होगा। आज आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज सभी कार्य बिना किसी विरोध के पूर्ण होंगे। आपको व्यापार में कोई फैसला काफी सोचकर लेने की जरूरत है।
कन्या आर्थिक राशिफल: लाभ की प्राप्ति होगी
कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। धन सम्मान में वृद्धि होगी और लाभ की प्राप्ति होगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपको निश्चित रूप से लाभ होगा। आज आपको कुछ जरूरी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आप घबराएं नहीं और सभी कार्य मन लगाकर पूरे करें। पुराने मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शाम को सामाजिक कार्यकम में शामिल होंगे।
तुला आर्थिक राशिफल: धन सम्मान में वृद्धि होगी
तुला राशि के लोगों का दिन आर्थिक मामलों में शुभ है और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा और रुकी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी और ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल: रुके कार्य पूर्ण होंगे
वृश्चिक राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और आज का आपका दिन परोपकार में बीतेगा। आपको आत्म संतुष्टि प्राप्त होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। शाम का वक्त भगवान के भजन कीर्तन में बीतेगा।
धनु आर्थिक राशिफल: रात का समय आनंद में बीतेगा
धनु राशि के लोगों को कुछ बिना वजह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप अपने अच्छे व्यवहार से अपने आसपास के माहौल को वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे और आपको लाभ होगा। प्रिय व्यक्ति की मदद करने से आपको सुकून होगा और लाभ होगा। रात का समय आनंद में बीतेगा।
मकर आर्थिक राशिफल: जोखिम के काम से दूर रहें
मकर राशि के लोगों के लिए फायदे का दिन है और आज किसी नई डील से अचानक लाभ हो सकता है। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है और आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ धन का लेनदेन न करें और किसी को पैसे उधार न दें। जोखिम के काम से दूर रहें।
कुंभ आर्थिक राशिफल: आपकी योजनाएं सफल होंगी
कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से संतोष होगा। शाम के वक्त किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से आपको हर्ष होगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात का समय दोस्तों के साथ सैर सपाटे में बीतेगा। रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें।
मीन आर्थिक राशिफल: सम्मान की प्राप्ति होगी
मीन राशि के लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी और आज का दिन आपके लिए अच्छा है। जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन