दिवाली पर जरूर बनाये पंचामृत

पंचामृत : कई पारंपरिक हिंदू अनुष्ठान में पंचामृत बनाया जाता है।पंचामृत का धार्मिक महत्व है।पंचामृत का अर्थ है ‘पांच अमृत’। दूध, दही, घी, शहद, शकर को मिलाकर पंचामृत बनाया जाता है। । हिंदू और जैन पूजा और पूजा अभिषेक में इसका उपयोग किया जाता है। पूजा के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाता है इसके बाद प्रसाद में बांटा जाता है।दिवाली के दिन भी पंचामृत जरूर बनाये।

इसे इस प्रकार बनायें
पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही, दूध, एक चम्मच शहद, घी, चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद आप इसमें तुलसी के पत्ते भी मिला सकते हैं. भोग के लिए पंचामृत मिनटों में तैयार हो जाएगा.
पंचामृत से मिलते हैं ये फायदे
धन के लिए पंचामृत का विशेष महत्व है
संतान प्राप्ति के लिए गाय के दूध से अभिषेक करें
वाहन या मकान सुख के लिए दही लाभकारी है
शहद का प्रयोग धन प्राप्ति और कष्ट दूर करने के लिए करें
घी का उपयोग रोग निवारण, कल्याण और मोक्ष प्रयोजनों के लिए किया जाता है
बौद्धिक क्षमता बढ़ाने और सर्वकल्याण के लिए चीनी मिश्रित जल से अभिषेक करना जरूरी है।