अंक ज्योतिष, 23 अक्टूबर 2023

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों का दिन जोखिम भरा साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विरोधी एक्टिव हो सकते हैं। किसी भी नए काम की शुरुआत से बचें। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहने वाली है।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 3- आज मूलांक 3 वालों का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें। मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। परिवार में किसी बात पर कहासुनी हो सकती है।

मूलांक 4- आज मूलांक 4 वालों को करियर में नई उड़ान मिल सकती है। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है।

मूलांक 5- आज मूलांक 5 वालों के लिए दिन खुशखबरी ला सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन अनुकूल रहने वाला है। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है।

मूलांक 6- आज मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आप आपको संपत्ति से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर फैसला लें। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। धन की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वाले लोग अपने काम में सावधानी बरतें। भविष्य को लेकर प्लानिंग बनाएंगे। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।

मूलांक 8- आज मूलांक 8 वालों के कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। आर्थिक हानि हो सकती है। जोखिमभरे मामलों में फैसला लेते समय बहुत सोच-विचार करें। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती है।

मूलांक 9- आज मूलांक 9 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक