जब नाचते-नाचते आई मौत! LIVE वीडियो देखें

अंबेडकरनगर: यूपी में कौशांबी के बाद अब अंबेडकरनगर में अकबरपुर के लोरपुर ताजन में हैरत में डालने वाली घटना हुई है। दुर्गा पूजा पंडाल में डांस करते अचानक गिरे युवक की मौत हो गई है। परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सोमवार रात की है। अकबरपुर नगर के लोरपुर राजन मोहल्ले के राजभर बस्ती में दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। रोज की तरह सोमवार की रात भी डीजे बज रहा था।

डीजे के गीत पर कुछ लोग डांस कर रहे थे। इसमें लोरपुर ताजन के 32 वर्षीय मुलायम राजभर पुत्र धर्मराज राजभर भी शामिल थे। मुलायम अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके गिरते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में मुलायम को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।बिना पोस्टमार्टम के ही युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
कौशांबी के भरवारी में अष्टमी की रात डीजे पर डांस करते करते एक युवक की मौत हो गई थी। देवी प्रतिमा के सामने डांस के दौरान अचानक युवक जमीन पर गिरकर अचेत हो गया और उसके प्राण निकल गए। इस घटना से उत्सव का माहौल मातम में बदल गया। एक दिन पहले ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने गृह राज्य गुजरात में गरबा में हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए मौतों कारण पता करने का निर्देश अधिकारियों को दिया था।
डांस करते जमीन पर अचानक गिरा युवक, मौत का LIVE वीडियो pic.twitter.com/gtdg1VcIhP
— Janta Se Rishta News | जनता से रिश्ता न्यूज़ (@jantaserishta) October 24, 2023