Top Newsभारत

पायलट को नहीं दिखा रन-वे, जानिए फिर क्या हुआ?

यूपी। मौसम खराब होने की वजह से शुक्रवार को दृश्यता इतनी कम रही कि दिल्ली से आने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट गोरखपुर में लैंड नहीं कर सकी। लैंडिंग के तीन प्रयास के बाद भी रन-वे साफ नजर नहीं आने पर पायलट विमान वापस दिल्ली ले गया। उधर, विमान के न उतर पाने की वजह से इस फ्लाइट से जिन यात्रियों को दिल्ली जाना था उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

यात्रियों की मांग थी कि उनके लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की जाए। कंपनी ने दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था से इनकार कर दिया। इस पर यात्रियों का गुस्सा और बढ़ गया। इस पर एयरपोर्ट डायरेक्टर एके द्विवेदी और वरिष्ठ प्रबंधक विजय कौशल मौके पर पहुंचे और यात्रियों को रविवार को भेजने का आश्वासन दिया। इस पर यात्री शांत हुए और वापस लौट गए।

दिन में 11 बजे गोरखपुर आने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट कोहरे के चलते दिल्ली से ही लेट उड़ी। गोरखपुर फ्लाइट शाम साढ़े सात बजे पहुंची तो पायलट को रन-वे साफ नजर नहीं आ रहा था। तीन प्रयास के बाद भी लैंडिंग न हो सकी। एटीसी से लैंडिंग निरस्त होने पर विमान वापस दिल्ली लौट गया। वहीं, मुम्बई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी मौसम साफ न होने की वजह से एक घंटे तक आसमान में चक्कर काटती रही। आखिरकार फ्लाइट 630 बजे लैंड हो पाई।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक