शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, पढ़ें माता की ये आरती

सनातन धर्म में वैसे तो कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं लेकिन शारदीय नवरात्रि बेहद ही खास मानी जाती है जो कि मां दुर्गा की पूजा के लिए उत्तम समय होता है इस दौरान भक्त देवी मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर से आरंभ हो चुका है जिसका समापन 24 अक्टूबर को हो जाएगा।

आज यानी 17 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है जो कि मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को समर्पित होता है इस दिन भक्त देवी मां की विधि विधान से पूजा आराधना करते हैं और उपवास भी रखते हैं मान्यता है कि देवी साधना में अगर उनकी प्रिय आरती पढ़ी जाए तो माता की असीम कृपा होती है साथ ही साथ व्रत पूजा का पूर्ण फल भी मिलता है।

मां चंद्रघंटा की आरती—

नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघंटा का ध्यान।
मस्तक पर है अर्ध चंद्र, मंद मंद मुस्कान।।
दस हाथों में अस्त्र शस्त्र रखे खडग संग बांद।
घंटे के शब्द से हरती दुष्ट के प्राण।।
सिंह वाहिनी दुर्गा का चमके स्वर्ण शरीर।
करती विपदा शांति हरे भक्त की पीर।।
मधुर वाणी को बोल कर सबको देती ज्ञान।
भव सागर में फंसा हूं मैं, करो मेरा कल्याण।।
नवरात्रों की मां, कृपा कर दो मां।
जय मां चंद्रघंटा, जय मां चंद्रघंटा।।

मां चंद्रघंटा का पूजन मंत्र—
या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक