मेरठ में कलयुगी ससुर बहू से एक महीने करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र अंतगर्त एक गांव में कलयुगी ससुर ने मानवता को शर्मसार कर दिया। कलयुगी ससुर अपनी बहू के साथ एक माह तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। पुलिस व परिजनों को सूचना देने पर आरोपी ससुर जान से मारने की धमकी देता था। बुधवार को पीड़िता अपने परिजनों संग थाने पहुंचीं और आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी ससुर पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने आरोपी से रात में पूछताछ की आरोपी को आज गुरुवार को जेल भेजा जाएगा।

बुलंदशहर स्याना कस्बा का रहने वाले व्यक्ति ने थाना कंकरखेडा में तहरीर देते हुए बताया कि बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी दो साल पहले शोभापुर गांव निवासी निशांत पुत्र जबर सिंह से की थी। शादी के दो साल के बाद दंपती के बच्चा नहीं हुआ। आरोपी ससुर बेटे की पत्नी पर गलत नियत रखता था। आरोप है कि एक महीना पूर्व घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। घर पर आरोपी ससुर व विवाहिता मौजूद थी। आरोपी ने मौका पाकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। वहीं, घटना की जानकारी पति व अन्य को देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी ससुर ने उसके बाद लगभग एक माह तक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया।

दो दिन पूर्व विवाहिता ने अपनी भाभी को फोन कर मामले की जानकारी दी। विवाहिता की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजन बेटी की ससुराल पहुंचे। जहां दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई।

थाने के बाहर आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित पक्ष को धमकी देते रहे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया। वहीं, पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल के लिए भेज दिया।

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। आज गुरुवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक