ये लड़का मानव नहीं दानव है, लड़की के चेहरे पर दांतों से काटा

कानपुर: कानपुर के कल्याणपुर एकतरफा प्यार में पागल शोहदे ने बुधवार को दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवती के चेहरे पर दांतों से काट लिया। युवती के छोटे भाई ने उसे रोकने की कोशिश की तो शोहदे ने उसकी पिटाई कर दी। चीखें सुन आस पड़ोस के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। पिछले तीन सालों से शोहदा युवती को परेशान कर रहा था। कल्याणपुर पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।

मिर्जापुर खंड़जा निवासी युवती के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला युवक आते जाते उसका पीछा कर दोस्ती का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसे धमकाता था। बुधवार सुबह युवती छोटे भाई के साथ घर पर अकेली थी। इसी बीच दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए शोहदे ने युवती को पीछे से दबोच लिया। वह उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। युवती चीखते हुए उससे दूर होने की कोशिश करने लगी।
तभी शोहदे ने युवती दाए गालों पर दांतों से काट लिया। तभी कमरे में पहुंचे छोटे भाई ने शोहदे से भिड़ने की कोशिश की तो शोहदे ने उस पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर दौड़े पड़ोसियों को देख शोहदा भाग निकला। कल्याणपुर थाने पहुंची युवती ने पुलिस को अपने घायल हुए गाल दिखाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कल्याणपुर इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि आरोपो की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित युवती ने थाने पहुंचकर घायल गाल दिखाया पुलिस को। चीखें सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला।
पीड़िता के मुताबिक आरोपित युवक पिछले तीन वर्षों से उसे परेशान कर रहा था। कुछ माह पहले भी उसने घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी पर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी थी। जिसके बाद आरोपित की हिम्मत और भी बढ़ गई।