स्वामी रामभद्राचार्य से संस्कृति पर की चर्चा, राज्यपाल मिश्र ने स्वामी रामभद्राचार्य से रामकथा सुनी

जयपुर । राज्यपाल  कलराज मिश्र ने रविवार को बीकानेर में 108 कुंडीय   रामचरितमानस महायज्ञ में भाग लिया। बाद में उन्होंने स्वामी   रामभद्राचार्य से रामकथा भी सुनी।

मिश्र ने कहा कि राम कथा जीवन का आलोक है। उन्होंने स्वामी   रामभद्राचार्य को महान संत बताते हुए कहा कि राम कथा को वह अपने मुख से व्याख्यायित करते हैं तो अमृत झरता है। उन्होंने रामभद्राचार्य जी को इस दौर का मनीषी, राम कथा मर्मज्ञ बताते हुए उनके तप और त्याग को अनुकरणीय बताया।

राज्यपाल  मिश्र ने करीब एक घंटे तक तन्मयता से रामकथा सुनी। इससे पहले उन्होंने स्वामी  रामभद्राचार्य से अध्यात्म की भारतीय संस्कृति पर भी चर्चा की।

इससे पहले रविवार को राज्यपाल श्री मिश्र के बीकानेर पहुंचने पर नाल एयरपोर्ट पर संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक