उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

उत्तराखंड |  जिलों से आए नामों के आधार पर केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है. केंद्रीय अध्यक्ष पूरन कठैत ने केंद्रीय कार्यकारिणी की दूसरी सूची जारी की है. महानगर और जिलाध्यक्षों से केंद्रीय कार्यकारिणी के नाम मांगे गए थे.

केंद्रीय अध्यक्ष कठैत ने बताया कि जिलों से आए नाम के कारण केंद्रीय कार्यकारिणी में राज्य के हर हिस्से को प्रतिनिधित्व दिया गया है. इसका लाभ आगामी लोकसभा, निकाय व पंचायत चुनावों में पार्टी को मिलेगा. केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश उपाध्याय, आनंद सिंह असगोला,मोहन असवाल, प्रमिला रावत, सलीम अहमद को जगह दी गई. केंद्रीय महामंत्री पद पर सुशील उनियाल, विजय बौड़ाई, रमेश थलाल, कर्नल सुनील कोटनाला को जिम्मेदारी दी गई. शांति प्रसाद भट्ट को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया. मीनाक्षी घिल्डियाल, डॉ पंकज पैन्यूली, जब्बर सिंह रावत, सोमेश बुड़ाकोटी, देवेंद्र चमोली, राज नितिन रावत को केंद्रीय प्रवक्ता बनाया गया.

लोकेन्द्र जोशी, विक्रम नेगी, रविन्द्र बड़ोनी, बलवंत नेगी, जितार सिंह जगवाण, गोविन्द बिष्ट को केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई. पंकज उनियाल, वाचसपति प्रसाद भट्ट, गोपाल मेहता, सरदार हरजाप केंद्रीय संगठन मंत्री बनाए गए. टीकम राठौर, विष्णु कांत शुक्ला, राकेश नाथ, दीवान सिंह बिष्ट, करण सिंह बर्त्वाल केंद्रीय प्रचार मंत्री बने. नवीन ममगाईं, मनोज कंडवाल, प्रकाश भट्ट, भगवान दास मीनान, राकेश सेमवाल, किरन रावत कश्यप, दीपक रावत, उत्तरा पंत बहुगुणा केंद्रीय प्रचार सचिव बनाए गए.
अशोक नेगी, धर्मवीर नेगी सह कार्यालय प्रभारी बने. प्रकाश पांडे, विजया जुयाल, भुवन जोशी, राकेश सेमवाल, रामपाल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया. उक्रांद छात्र इकाई प्रकोष्ठ उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन के केंद्रीय अध्यक्ष का जिम्मा लुसून टोडरिया को दिया गया. युद्धवीर सिंह चौहान को आंदोलनकारी प्रकोष्ठ का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया.

 

खबर की अपडेट के लिए ‘जनता से रिश्ता’ पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक