हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 8 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 3 से 6 सितंबर तक कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट है।
हालाँकि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चटकती धुप खिली हुई है। बता दें प्रदेश में लोगों को भारी बारिश से तो काफी राहत मिली है परन्तु अब तेज धुप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
इस मानसून सीजन में 24 जून से 2 सितंबर तक 397 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 140 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 349 लोग घायल हुए हैं। राज्य में 2545 घर ढह हो गए हैं। 10844 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 316 दुकानों व 5637 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8663.10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक