प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर भिलाई में तैयारी जोरों पर

रायपुर। इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। एक तरफ जहां गुरूवार को पीएम मोदी प्रदेश के रायगढ़ पहुंचे थे और यहां प्रदेश को कई बड़ी सौगाते दी। वहीं अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाली है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस के राज्य महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम 21 सितंबर को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाली महिलाएं शामिल होंगी। प्रियंका गांधी इस सम्मेलन में शामिल होकर कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। महिला सम्मलेन कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के साथ कई अन्य दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक