Breaking NewsTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कल आएंगे रायपुर

नई दिल्ली/रायपुर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही लगातार केंद्रीय मंत्री प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कल दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सर्किट हाउस में ग्रामीण विकास, भूमि, संसाधन एवं पंचायती राज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

अधिकारीयों की बैठक के बाद गिरिराज सिंह कोरबा रवाना होंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 14 जनवरी को स्थानीय मंदिर में स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। इसके बाद गिरिराज सिंह विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री सिंह 15 जनवरी को कोरबा में जनमन योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जनमन योजना कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंहरात 8:30 बजे रायपुर से दिल्ली जाएंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक