Divya Khosla Kumar की Yaasriyan 2 का टीज़र रिलीज़

साल 2014 में आई ‘यारियां’ तो सभी को याद होगी। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज के लिए तैयार है। मेकर्स ने ‘यारियां 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है हालांकि, इस बार आपको रकुल प्रीत सिंह और हिमांश कोहली तो नजर नहीं आएंगे, लेकिन पूरी स्टारकास्ट नई होगी। ‘यारियां 2’ में दिव्या खोसला, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी एक साथ नजर आने वाले हैं। 2 मिनट 22 सेकेंड के इस टीजर में इन स्टार्स के अलावा और भी कई चेहरे नजर आए।
टीजर में दो दोस्त एक दुल्हन की मदद के लिए अपनी दोस्ती दांव पर लगा देते हैं। यह टीज़र प्यार, दोस्ती और इमोशन से भरपूर है। दिव्या खोसला एक बार फिर अपनी खूबसूरती और मासूमियत के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फिल्म के पहले भाग का निर्देशन दिव्या खोसला कुमार ने ही किया था। जिसे काफी पसंद भी किया गया। अब वह ‘यारियां 2’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं।
           इस बार यारियां 2 का निर्देशन विनय सप्रू, राधिका राव ने किया है। फिल्म में दिव्या खोसल के अलावा यश दासगुप्ता, वरीना हुसैन और प्रिया प्रकाश वारियर भी नजर आएंगे। ये फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इतना ही नहीं, मेकर्स ने पहली फिल्म के कुछ गानों को भी रीक्रिएट किया है।
टीजर देखने के बाद एक बात तो साफ है कि फिल्म की पूरी कहानी इन्हीं तीन लोगों के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। इस फिल्म का पहली फिल्म से कोई कनेक्शन नहीं होगा। यह एक बहुत ही ताज़ा कहानी होने वाली है। टीजर देखने के बाद जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। मिजान की एक्टिंग में दम है। हालांकि, फिल्म देखने के बाद यह साफ हो जाएगा कि कौन किस पर भारी पड़ा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक