रेलवे स्टेशन पर बैग के अंदर आग के बाद हड़कंप मचा, आरोपी फरार

बरेली: यूपी के बरेली जंक्शन पर उस समय हड़कंप मच गया जब लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस के कोच एस-2 में अचानक धुआं निकालने लगा। धुंआ देखते ही यात्रियों में चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई। शोर-शराब सुनकर आरपीएफ कोच के अंदर पहुंची और आनन-फानन में कोच को खाली करा दिया। इस दौरान कई यात्रियों के चोट भी आई है। भगदड़ का माहौल था। दहशत में यात्री थे। पौन घंटा तक अफरातफरी रही। 12:45 बजे ट्रेन आई थी, 1:30 बजे रवाना हुई।

ट्रेन में आग की सूचना जिला प्रशासन तक पहुंची, तो जंक्शन पर सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा, सीओ स्वेता यादव टीम के साथ पहुंच गईं। कोच में धुआं निकल रहा था। सर्च अभियान चलाया गया। एक बैग मिला, जिसमें कुछ आतिशबाजी थी। उसी में धुआं निकल रहा था। बैग को आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया है। किस यात्री का बैग था कुछ पता नहीं चला। ट्रेन को सवा बजे चलाने का प्रयास किया गया। यात्रियों की अधिक भीड़ थी। बार-बार चेन पुलिंग की जा रही थी।

1:30 बजे ट्रेन को बरेली जंक्शन से रवाना कर दिया गया। इसके साथ ही कोच में आरपीएफ के एसआई और सिपाहियों की ड्यूटी भी लगा दी गई। जिससे रास्ते में किसी प्रकार की कोई घटना हो, तो उसे तत्काल ही उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा सके। इस दौरान तमाम यात्रियों के बैग आदि भी इधर-उधर रेल ट्रैक पर गिर गए। तमाम जूते चप्पल भी बिखरे हुए थे। कई मोबाइल भी गिर गए। भगदड़ के दौरान 10-15 यात्रियों के चोटें भी आई। कई बच्चे भी चोटिल हुए हैं।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक