रोहिंग्या घुसपैठ पर कार्रवाई के लिए हिमंत बिस्वा सरमा ने सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना की

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को देशभर में कम से कम 48 लोगों को गिरफ्तार करके रोहिंग्या घुसपैठ के मुद्दे पर कार्रवाई करने के लिए राज्य पुलिस और एनआईए के प्रयासों की सराहना की।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ”रोहिंग्याओं की घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और असम को कॉरिडोर गलियारे के रूप में इस्तेमाल करने के इस प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया है।
बुधवार को असम के विशेष डीजीपी हरमीत सिंह ने कहा कि बिचौलियों का एक गिरोह बांग्लादेश से रोहिंग्या लोगों को अवैध रूप से लाने के लिए असम और त्रिपुरा को गलियारे (कॉरिडोर) के रूप में इस्तेमाल कर रहा था और बाद में घुसपैठियों को देश के विभिन्न स्थानों पर भेजा गया था।
इन रोहिंग्याओं से पूछताछ के बाद हमें कुछ जानकारी मिली है। उसी के मुताबिक पुलिस का ऑपरेशन तेज हो गया है। कम से कम 450 अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया गया और पीछे भेज दिया गया।